मिर्जामुराद
मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के राजपुर गांव (मिर्जामुराद) और मिर्जापुर बार्डर पर बीते 8 जुलाई को रेलवे लाइन क्रॉस करते समय वाराणसी-प्रयागराज जा रही ट्रेन की चपेट में आ जाने से आषाढ़ गांव (मिर्जामुराद) निवासी हीरामणि उर्फ मन्ना पाल की बड़ी पुत्री अनुराधा उर्फ अन्नू और सबसे छोटे पुत्र राम रतन उर्फ टिंकू की दर्दनाक मौत हो गया था।परिवार में एक साथ भाई-बहन के मौत से दुःखों का पहाड़ टूट पड़ा था।जिसकी सूचना पर सोमवार को वाराणसी भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल मृतक के घर पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए

शोकाकुल परिवार को ढांढस बांधते हर संभव मदद का आश्वास देते हुए मृतक के परिवार को सहायता राशि दिलाने हेतु एसडीएम राजातालाब शांतनु सिनसिनवार से वार्ता किया।वही पाल बस्ती में आने जाने के लिए कोई रास्ता न होने की बात ग्रामीणों द्वारा बताया गया जिसपर जिलाध्यक्ष ने कहां जल्द रास्ते का निस्तारण करवाया जाएगा।
इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष विजय राज यादव, भाजपा नेता संदीप सिंह ‘मिंटू’, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, अधिवक्ता धीरज सिंह, बसंता लाल पाल, हरीश पाल, वीरेंद्र पाल, अश्वनी यादव, ओमप्रकाश पटेल समेत अन्य लोग मौजूद रहे।










Users Today : 10
Users This Year : 24689
Total Users : 37282
Views Today : 18
Total views : 73326