थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 18.06.2026 को एक व्यक्ति द्वारा नामजद अभियुक्तों के विरूद्ध वादी की नाबालिक पुत्री को बहला-फुसला के भगाने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गई । उक्त के सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना अदलहाट पर मु0अ0सं0-195/2026 धारा 137(2),87.352,351(3) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त महिला सम्बन्धित अपराध की घटना को गंभीरता पूर्वक लेते हुए पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन व क्षेत्राधिकारी चुनार के नेतृत्व में घटना से सम्बन्धित अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना अदलहाट को निर्देश दिये गये ।
उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना अदलहाट पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मुकदमा उपरोक्त में पतारसी-सुरागरसी एवं अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के क्रम में दिनांकः 12.07.2026 को अपराध निरीक्षक रामप्रीत यादव मय पुलिस टीम द्वारा घटना से सम्बन्धित अभियुक्त भरत राम पुत्र मिश्रीलाल निवासी ग्राम लिक्षरी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर को अन्तर्गत 65(1),137(2),87 बीएनएस व ¾(2) पाक्सो एक्ट में गिरफ्तार कर नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए मा0न्यायालय/जेल भेजा गया ।
2.जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 19 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना को0शहर-03
थाना कछवां-03
थाना लालगंज-04
थाना चुनार-07
थाना अहरौरा-01
थाना मड़िहान-01







