भगवान विष्णु और महालक्ष्मी का अभिषेक करें, मंत्र जपें और शिवलिंग पर चढाएं बिल्व पत्र
~~~
कल 3 अक्टूबर को आश्विन शुक्ल पक्ष की एकादशी है, इसे पापाकुंशा एकादशी कहा जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ये व्रत व्यक्ति को जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति दिलाता है।
इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की विशेष पूजा करने की परंपरा है।
इस दिन विष्णु भगवान के साथ माता लक्ष्मी की आराधना करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है और रुके हुए कार्यों में सफलता मिलती है।
रिपोर्ट –
रिम्मी कौर







