वाराणसी अस्सी घाट पर सोमवार को स्नान करने पहुंचे युवक-युवती के साथ बड़ा हादसा हो गया। गोरखपुर के चरगहवा निवासी 22 वर्षीय निशा पत्नी अखिलेश गहरे पानी में डूब गई। गोताखोरों और जल पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी है।
जानकारी के अनुसार, निशा अपने परिचितों के साथ अस्सी घाट पर स्नान कर रही थी। इस दौरान तेज बहाव में वह गहरे पानी में चली गई। टीम ने मौके पर मौजूद महेश पाण्डेय (22 वर्ष, निवासी ददरा, संतकबीरनगर), उनकी पत्नी गौरी त्रिपाठी और अखिलेश (18 वर्ष, निवासी चेहरी, महाराजगंज) को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सभी लोग एक साथ घाट पर स्नान कर रहे थे। अचानक फिसलकर निशा गहराई में चली गई और डूब गई। फिलहाल गोताखोरों की टीम लगातार खोजबीन कर रही है, लेकिन शव का पता नहीं चल सका है।







