वाराणसी में इस मिशन को थाना अध्यक्ष निकिता सिंह के कुशल निर्देशन में प्रभावी और समर्पित नेतृत्व में एक नई गति मिली है। लगातार टीम को प्रोत्साहित कर थाना क्षेत्र के अधिक से अधिक जगहों पर जाकर शासन की मंशा और महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दें। इसी कड़ी में, पूर्व माध्यमिक विद्यालय भट्ठी में बच्चों को इस मिशन के तहत जागरूक किया गया।
महिला सुरक्षा केंद्र में विशेष जागरूकता कार्यक्रम
हाल ही में, महिला सुरक्षा केंद्र में एक महत्वपूर्ण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसका ।मुख्य उद्देश्य महिलाओं और स्कूली बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना था।








