वाराणसी एमएसएमई सेवा पर्व-2025 विरासत से विकास कार्यक्रम काशी में 28 सितंबर से शुरू होगा। दाे दिवसीय इस कार्यक्रम की तैयारी को लेकर केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) व श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री शोभा करंदलाजे शुक्रवार को दोपहर काशी पहुंचीं। उनका लाल बहादुर शास्त्री बाबतपुर एयरपोर्ट पर लघु उद्योग भारती के प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह ने स्वागत किया।
शोभा ने शाम को लघु उद्योग भारती सिल्क यूनिट कलस्टर मकबूल आलम स्थित पनाया सिल्क इंपोरियम का भ्रमण किया। साथ ही पांडेयपुर स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम के ईएसआइसी मेडिकल कालेज एंड हास्पिटल का निरीक्षण किया।







