वाराणसी
शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर रामलीला समिति हुकुलगंज के तत्वावधान में अध्यक्ष बृजेश चन्द्र श्रीवास्तव (पार्षद) के नेतृत्व में भव्य एवं विशाल शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ बघवानाला स्थित बघवाबीर हनुमान मंदिर से प्रभु श्रीराम की आरती के साथ हुआ। शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान श्रीराम की आकर्षक झांकी रही, जबकि डीजे की धुन पर भक्तगण झूमते हुए आगे बढ़ते नजर आए।

पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। यात्रा के अंतिम हिस्से में रथ पर भगवान शिव-पार्वती की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। “जय श्रीराम” और “सिया राम” के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए हुकुलगंज तिराहे पर पहुंची, जहां प्रभु की आरती के साथ इसका समापन किया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्री रविन्द्र जायसवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता महेश चन्द्र श्रीवास्तव, शशांक शेखर त्रिपाठी (एडवोकेट), देवकुमार राजू, रितेश श्रीवास्तव (शीबू), रविशंकर पटेल, भोला सोनकर, दिनेश मौर्या, पंकज श्रीवास्तव, नीरज सोनकर, विष्णु मोदनवाल, बादल सोनकर, हिमांशु श्रीवास्तव, अनिल सेठ, संजय सोनकर, रामू सेठ, सुरेश गुप्ता सहित रामलीला समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं सैकड़ों क्षेत्रीय लोग शामिल रहे।












Users Today : 0
Users This Year : 24728
Total Users : 37321
Views Today :
Total views : 73459