वाराणसी।
कोडीन युक्त प्रतिबंधित फेंसा-डील कफ सिरप की अवैध खरीद-बिक्री के बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए सारनाथ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। इस मामले में राजा मेडिकल एंड सर्जिकल एजेंसी के संचालक, प्रयागराज के मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र स्थित मालवीय नगर निवासी सत्येंद्र साहू को गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस के अनुसार आरोपी पर करीब 65 लाख रुपये मूल्य की कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध सप्लाई में संलिप्त होने का आरोप है। यह कफ सिरप नशे के तौर पर इस्तेमाल की जा रही थी, जिसे अवैध तरीके से विभिन्न स्थानों पर सप्लाई किया जा रहा था।
सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सारनाथ क्षेत्र से दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है और पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने के लिए छापेमारी जारी है। इस कार्रवाई के बाद अवैध नशे के कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।











Users Today : 23
Users This Year : 24712
Total Users : 37305
Views Today : 97
Total views : 73428