वाराणसी माँ गायत्री जन सेवा ट्रस्ट रजला (कुशही) चोलापुर के द्वारा नव वर्ष के मौके पर ठंड से राहत के लिए बुजुर्गो, असहाय, महिलाओ सहित करीब 200 लोगों को दिया कम्बल वितरण किया गया| साथ ही नव वर्ष के मौके पर आसपास के गाँव के उपस्थित बच्चों भरपूर नाश्ता कराया गया,आपको बता दे की हर वर्ष की भांति इस बार नव वर्ष के पहले दिन माँ गायत्री जन सेवा ट्रस्ट रजला (कुसही) चोलापुर क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के बीच असहाय व वृद्ध जनों को निःशुल्क कम्बल का वितरण किया गया।

बृहस्पतिवार को दोपहर में ट्रस्ट के संस्थापक/समाजसेवी व डॉ गौरी शंकर दूबे ने प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी क्षेत्र के रजला, उद्योरामपुर, बाबतपुर, कुरौली, नियारडीह, हथियरकला, पूरेधुरशाह, अजगरा गाँव के करीब 200 असहाय व वृद्धजनों को कम्बल दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कृष्णानंद पाण्डेय, विशिष्ट अतिथि अनिल मिश्रा (बबलू गुरु), व उनकी धर्मपत्नी किरन मिश्रा, कपिल नारायण पाण्डेय व कार्यक्रम अध्यक्षता वीरेंद्र सिंह (प्रबंधक आदर्श इंटर कॉलेज रेहारी के द्वारा किया गया,इस दौरान आसपास के 20 गांव के ग्राम प्रधान, समाजसेवी उपस्थित थे, कार्यक्रम का संचालन संतोष शुक्ला ने किया,
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शिवाजी सिंह, मनोज चौबे (प्रबंधक सरला लर्नर्स एकेडमी ), हरिमंगल सिंह, अभिमन्यु सिंह, शैल मिश्रा,गोपाल सिंह, कमला राजभर (प्रधान) रमेश माली, संदीप मिश्रा, विनय श्रीवास्तव, जुगुनू यादव, गणेश चौरसिया, गुड्डू मौर्या (प्रधान) छोटू चौबे, संजय नाविक,सहित क्षेत्र के सभी समाजसेवी प्रमुख रूप से उपस्थित थे, कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कपिल नारायण पाण्डेय (ट्रस्ट के संरक्षक) व अध्यक्ष डॉ गौरी शंकर दूबे ने किया,










Users Today : 2
Users This Year : 24681
Total Users : 37274
Views Today : 4
Total views : 73312