चंदौली इलिया
छित्तमपुर गांव में कड़ाके की ठंड से जूझ रहे गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान गांव के लगभग 200 असहाय लोगों को कंबल वितरित किए गए, जिससे उन्हें ठंड से राहत मिली।
कंबल वितरण कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। यह आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ। ग्रामीणों ने इस पहल को जरूरतमंदों के लिए एक बड़ी राहत बताया।
इस अवसर पर ग्राम प्रधान अनीता देवी ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीब और बेसहारा लोगों को जीवन यापन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने जोर दिया कि समाज के सक्षम लोगों और जनप्रतिनिधियों का यह दायित्व है कि वे अपनी क्षमतानुसार जरूरतमंदों की सहायता करें। ग्राम प्रधान ने बताया कि यह सेवा कार्य भविष्य में भी जारी रहेगा और अधिक लोगों तक सहायता पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
ग्राम विकास अधिकारी राजेंद्र भारती ने कंबल वितरण को एक महत्वपूर्ण कार्य बताया। उन्होंने कहा कि ठंड के समय जरूरतमंदों की सहायता करना मानवीय कर्तव्य है। उन्होंने अन्य ग्राम प्रधानों से भी ऐसे सामाजिक कार्यों में आगे आने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में लालबहादुर, धर्मेन्द्र, अदालत, अजय, रिंकू, संतरा, मुरही, मुनरी, मुखा और उर्मिला सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी










Users Today : 3
Users This Year : 24682
Total Users : 37275
Views Today : 5
Total views : 73313