चकिया
चंदौली रोड पर ठेकहां केराडीह गांव समीप शनिवार की शाम करीब 7 बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से रोड क्रॉस कर रहे 32 वर्षीय युवक की मौत हो गई. शव सड़क पर क्षत-विक्षत अवस्था में मिला. घटना के बाद चालक वाहन सहित फरार हो गया. सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया.
मृतक की पहचान शहाबगंज थाना क्षेत्र के बड़गांवा निवासी रमेश कुमार पुत्र अक्षय (32) वर्ष के रूप में हुई. वह किसी काम से ठेकहा गांव की तरफ से आ रहा था, तभी यह दुर्घटना हुई. टक्कर के बाद वाहन शव के ऊपर से गुजर गया, जिससे शव बुरी तरह क्षत-विक्षत होकर सड़क पर फैल गया था.
स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना शहाबगंज पुलिस को दी. घटना स्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई. लोगों ने मृतक के परिजनों को भी इस दुखद घटना की जानकारी दी है. रोते-बिलखते परिजन घटनास्थल पर पहुंच गए. मृतक के दो पुत्री है. पत्नी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था. इस संबंध में थाना प्रभारी अशोक मिश्रा ने बताया शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है. सीसीटीवी के माध्यम से उक्त वाहन की तलाश की जा रही है ।











Users Today : 17
Users This Year : 24706
Total Users : 37299
Views Today : 82
Total views : 73413