चन्दौली/दिनाँक 28 नवंबर 2025
बैठक के पूर्व मुख्य विकास अधिकारी द्वारा सभापति अशोक अग्रवाल को पुष्प गुच्छ स्मृति चिन्ह तथा अंग वस्त्रम देकर स्वागत किया इसी तरह उपस्थित सभी सदस्यों का भी स्वागत किया गया। विधान परिषद की याचिका समिति की बैठक कार्यकारी सभापति अशोक अग्रवाल के सभापतित्व में सर्किट हाउस सभागार में आयोजित की गयी जिसमें कुल 09 प्रकरणों की समीक्षा की गयी। सभापति ने चन्दौली के कुल तीन विभागों लोक निर्माण विभाग, सिंचाई विभाग, पंचायती राज विभाग से सम्बन्धित याचिका समिति के समक्ष विधान परिषद सदस्यों ने समय-समय पर उठाए गए जनहित के प्रकरणों से सम्बन्धित अद्यतन स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई।

समिति की बैठक में सर्वप्रथम लोक निर्माण विभाग शुरू की गई जिसमें समिति सदस्य श्याम नारायण सिंह ‘विनीत सिंह’, ने विकास खण्ड धानापुर के बघरी से सिसौडा अवही होते हुवे धानापुर तक सड़क, विकास खण्ड बरहनी में बरहनी से घोसवा तक सड़क की स्थिति जानी गई जिसपर जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।इसी तरह पंचायती राज विभाग तथा सिंचाई विभाग प्रकरणों की समीक्षा कर समय से कार्य को पूर्ण कराते हुवे समिति को अवगत कराने के निर्देश दिए गए।

समिति द्वारा संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि समस्त प्रकरणों पर बेहतर अन्तर्विभागीय समन्वय स्थापित करते हुये प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये। समिति के सभापति अशोक अग्रवाल ने कहा कि जिन प्रकरणों पर शासन स्तर पर कार्यवाही अपेक्षित है उन्हें शासन को सन्दर्भित करते हुये प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित की जाये तथा नियमित रूप से अनुश्रवण भी किया जाये, जिससे प्रकरण शीघ्र निस्तारित हो सकें।

सभापति ने मुख्य विकास अधिकारी को सम्बन्धित प्रकरणों के निस्तारण से सम्बन्धित फोटोग्राफ्स व स्पष्ट रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि जो प्रकरण बैठक में अभी लंबित रह गए हैं, उनका निस्तारण यथाशीघ्र कर समिति को अवगत कराएं। बैठक के अंत में मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं द्वारा धन्यवाद ज्ञापित करते हुये आश्वस्त किया कि समिति द्वारा दिये गये निर्देशों का अनुपालन शीघ्र ही सुनिश्चित कराया जायेगा।
इस दौरान याचिका समिति सदस्य मुकुल यादव व उमेश श्याम नारायण सिंह ‘विनीत सिंह’, आशुतोष सिन्हा, मुख्य विकास अधिकारी आर जगत साईं,अपर पुलिस अधीक्षक अनंत चंद्रशेखर,अपर जिलाधिकारी रतन वर्मा (J) सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट चंचल सिंह











Users Today : 29
Users This Year : 24718
Total Users : 37311
Views Today : 107
Total views : 73438