चन्दौली डीडीयू नगर
रेल मंडल(डीडीयू मंडल) में ‘‘संविधान दिवस” मनाया गया। मंडल मुख्यालय पर सुबह एक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
जिसमें मंडल रेल प्रबंधक उदय सिंह मीना के साथ बड़ी संख्या में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा भारत के संविधान की उद्देशिका को पढ़कर भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व- सम्पन्न, समाजवादी, पंथ निरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा उसके समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिये, तथा उन सबमें व्यक्ति की गरिमा और राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित करने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़संकल्पित होकर संविधान को आत्मार्पित करने की बात दोहराई गई।
इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक दिलीप कुमार सहित अन्य रेल अधिकारी एवं बड़ी संख्या में रेलकर्मी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी







