चकिया, चन्दौली
निर्वाचन आयोग द्वारा ग्राम सभा तिलौरी में मतदाताओं के लिए विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR) अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान में ग्राम पंचायत सचिव संजीव सिंह सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं। अभियान के तहत, बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। मतदाताओं को फॉर्म भरने में आ रही समस्याओं को देखते हुए, सचिव संजीव सिंह अपनी निगरानी में फॉर्म भरवा रहे हैं और लोगों को जागरूक कर रहे हैं।
BLO बृजेश कुमार और सुमित कुशवाहा भी मतदाताओं से संपर्क कर फॉर्म भरने की पूरी प्रक्रिया में सहायता कर रहे हैं। मतदाताओं को अब गणना प्रपत्र भरते समय केवल एक फोटो और मूल जानकारी जैसे जन्मतिथि, आधार नंबर, मोबाइल नंबर व अभिभावक का नाम देना होगा। भरे हुए फॉर्म BLO को जमा किए जा सकते हैं। समाजसेवी रोहित मेहता, देवा सरकार, मंगल, राजू व अन्य ग्रामीणों ने लगातार सहयोग बनाये हुए हैं।







