सकलडीहा, सकलडीहा कस्बा के कोतवाली गली में 40 वर्षीय एक महिला की सोमवार की सुबह निधन होगया। बीते दिनों तहसील मार्ग से घर आते समय अज्ञात वाहन के टक्कर से महिला के सर में चोट लग गयी थी। जिसका उपचार चल रहा था। महिला के निधन की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बलुआ घाट पर परिजनों ने अंतिम दाह संस्कार किया।
कोतवाली गली निवासी संतोष चौरसिया की पत्नी 40 वर्षीय कुंता देवी बीते एक सप्ताह पूर्व घरेलू कार्य से तहसील से वापस घर आ रही थी। इसी बीच अज्ञात वाहन के टक्कर से महिला गंभीर रूप से घायल होगयी थी। परिवार की माली हालत ठीक नहीं होने पर घरेलू उपचार कर रही थी। सोमवार की सुबह महिला की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
महिला की मौत पर पति संतोष चौरसियाख् पुत्री अंजली,खुशी सहित परिजनों का रोते रोते बुरा हाल था। इस बाबत एसडीएम कुंदन राज कपूर ने बताया कि महिला के परिवार का हर संभव मदद किया जायेगा। इस मौके पर विभूति जायसवाल,नंदन सोनी,जसवंत चौरसिया,अजीत जायसवाल,गोलू, उधन जायसवाल, देवेन्द्र जायसवाल,अमित,हेमंत चौरसिया,संजय जायसवाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

रिपोर्ट अलीम हाशमी







