बताते हुए हर्ष हो रहा कि सुल्तानपुर जिले के अंतर्राष्ट्रीय ताइक्वांडो खिलाड़ी शाश्वत शुक्ला जो दिल्ली की टोकस एकेडमी में प्रशिक्षणरत हैं उन्होंने *TFI (ताइक्वांडो फेडरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा आयोजित 41वें नेशनल सीनियर्स ऑफिसियल ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 जो 21 से 23 नवंबर के बीच बरेली के स्मार्ट सिटी हॉल स्पोर्ट स्टेडियम में सम्पन्न हुई उसमें अपनी प्रतिभा साबित करते हुए *गोल्ड मेडल हासिल कर लिया है,
इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए शाश्वत शुक्ला के परिवार सहित सुल्तानपुर जिलेवासियों ने बेहद खुशी जाहिर की है और साथ ही इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी की है।
विभिन्न पटल पर अनगिनत मेडल अपने नाम करने वाले शाश्वत शुक्ला ने अपनी समस्त *उपलब्धियों का श्रेय अपनी समाजसेवी मां श्रीमती संगीता शुक्ला अपने कोच हरीश टोकस और अपनी बड़ी बहन सिमोन शुक्ला को दिया जो कि ताइक्वांडो की अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी होने के साथ ही नेशनल रेफरी का भी दायित्व निभाती हैं और सुल्तानपुर जिले की बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।







