मिर्जामुराद। क्षेत्र के गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में रविवार की दोपहर में सेवापुरी विधायक नीलरतन पटेल ‘नीलू’ की पुत्री अदिति पटेल द्वारा महाविद्यालय की 100 मेधावी छात्राओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर कक्ष का फीता काटकर उद्घाटन किया गया।अदिति पटेल ने कहां की महाविद्यालय में मेधावी छात्राओं के लिए निःशुल्क कंप्यूटर की जो सुविधा दिया गया है
उससे छात्राओं को पढ़ाई से लेकर कंप्यूटर के बारे में काफी जानकारी मिलेगा।समय में कंप्यूटर की जानकारी होना बहुत ही जरूरी है किसी भी क्षेत्र में देखा जाए तो कंप्यूटर अनिवार्य हो गया है।इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम, प्राचार्य डॉ. आशुतोष उपाध्याय, सचिव योगेश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, संजय मिश्रा, डॉ. विजय सिंह, रामजी यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा समेत अन्य लोग मौजूद रहे।











Users Today : 10
Users This Year : 24689
Total Users : 37282
Views Today : 18
Total views : 73326