जाम के झाम से बेखबर कस्बा प्रभारी, फरियादियों को सुनाते हैं नौकरी के खट्टे-मीठे किस्से;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा

कस्बे में आए दिन लगने वाले जाम से आमजन, राहगीरों और व्यापारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कस्बे की सड़कों पर अतिक्रमण और बेतरतीब खड़े वाहनों के चलते यातायात व्यवस्था बेपटरी नजर आ रही है। इसी क्रम में गुरुवार को कस्बा सकलडीहा स्थित डायट में पदोन्नति को लेकर शिक्षकों की काउंसलिंग की जा रही है।

जिसमें चार पहिया वाहनों से लेकर बड़े पैमाने पर शिक्षकों का जमावड़ा रहा परंतु कस्बा की जाम की समस्या को लेकर पूरी तरह से लापरवाह कस्बा प्रभारी आराम से कोतवाली में बैठकर अपनी ड्यूटी निभाते नजर आए जाम में घंटों फंसे रहे स्कूली बच्चे पूरी तरह बेहाल दिखाई दिए, वहीं जाम की समस्या से निजात दिलाने की जिम्मेदारी संभालने वाले कस्बा प्रभारी की कार्यशैली को लेकर स्थानीय व्यापारियों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

व्यापारियों का आरोप है कि कस्बे में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और जाम से राहत दिलाने के बजाय कस्बा प्रभारी अन्य गतिविधियों में अधिक व्यस्त नजर आते हैं। आरोप है कि थाने पर अपनी समस्याएं लेकर पहुंचने वाले फरियादियों को उनकी शिकायतों पर गंभीरता से सुनवाई करने के बजाय अपनी नौकरी के खट्टे-मीठे अनुभवों के किस्से सुनाए जाते हैं। जाम की खबर मिलते ही प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र निषाद ने तत्काल मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को संभाला

स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि यदि पुलिस प्रशासन समय रहते यातायात व्यवस्था को लेकर ठोस कदम उठाए तो कस्बे को रोजाना लगने वाले जाम से काफी हद तक राहत मिल सकती है। अब देखना यह है कि पुलिस के उच्चाधिकारी इस समस्या को संज्ञान में लेकर यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए क्या कदम उठाते हैं।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई