जौनपुर
आम जनता की समस्याओं का समाधान और पीड़ितों को न्याय दिलाना पुलिस की पहली जिम्मेदारी है। शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
इसी उद्देश्य से गुरुवार को पुलिस अधीक्षक डॉ यशवीर सिंह ने पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष पारदर्शी और गुणवत्तापूर्ण तरीके से समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
एसपी ने स्पष्ट किया कि फरियादियों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। और प्रत्येक पीड़ित को उसकी शिकायत के अनुरूप न्यायोचित सहायता मिले।जनता की उम्मीदों पर खरा उतरना ही पुलिस प्रशासन की असली पहचान है। जनसुनवाई की यह पहल आम नागरिकों में न्याय और विश्वास की भावना को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।






