वाहन चालकों के सम्मान और सुरक्षा की उठी आवाज, बक्शा में हुआ भव्य सम्मेलन;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

वाहन चालक देश की अर्थव्यवस्था के मजबूत स्तंभ हैं। इनके परिश्रम से ही यातायात से लेकर आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति तक व्यवस्था सुचारू रूप से चलती है। इसके बावजूद वाहन चालकों को सम्मान और सुरक्षा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है।

गुरुवार को बक्शा में वाहन चालक कल्याण समिति की ओर से आयोजित सम्मेलन में मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने यह बातें कहीं। उन्होंने वाहन चालकों के पुलिस उत्पीड़न पर चिंता जताते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर चालकों के बीमा, सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रभावी कानून बनाने की पहल की जाएगी।

कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव वरुण चौधरी ने हिट एंड रन कानून को वाहन चालकों के हितों के विपरीत बताया। वहीं समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र यादव ने दस सूत्रीय मांगपत्र सौंपकर चालकों की समस्याओं के समाधान की मांग उठाई।

सम्मेलन में सैकड़ों वाहन चालकों ने भाग लिया। इस दौरान कांग्रेस के कई पदाधिकारी कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई