जनगणना-2027 को लेकर जौनपुर प्रशासन अलर्ट 16 नवंबर से शुरू होगा स्व-गणना अभियान डीएम ने अधिकारियों को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

जौनपुर

जनगणना-2027 को पारदर्शी व्यवस्थित और सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 16 नवंबर से जनपद में स्व-गणना अभियान की शुरुआत होगी। इस महत्वपूर्ण अभियान को लेकर गुरुवार को जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित प्रेक्षागृह में जिला स्तरीय अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिया कि जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि स्व-गणना अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए। ताकि अधिक से अधिक नागरिक स्वयं अपनी गणना संबंधी जानकारी निर्धारित समय में दर्ज कर सकें। उन्होंने सभी विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने और 15 दिवसीय कार्ययोजना के तहत शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए।

10,616 से अधिक कर्मियों की फौज तैयार

अपर प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह तथा जिला जनगणना अधिकारी एवं अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) परमानंद झा ने बताया कि जनपद के सभी 18 चार्जों में 10,616 से अधिक प्रगणकों और पर्यवेक्षकों को 226 से अधिक प्रशिक्षण बैचों के माध्यम से प्रशिक्षित किया जा चुका है। जनगणना के इस व्यापक अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशिक्षित टीम तैयार है।

डीएम का लक्ष्य प्रदेश में प्रथम स्थान पर पहुंचे जौनपुर

जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों एवं तहसीलदारों को विशेष जिम्मेदारी सौंपते हुए जनप्रतिनिधियों गणमान्य नागरिकों और जिला स्तरीय अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने बेसिक शिक्षा, पंचायत राज, कृषि और माध्यमिक शिक्षा विभाग को भी अपने-अपने स्तर से जनजागरूकता अभियान चलाने तथा कार्य की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। डीएम ने अपेक्षा जताई कि जनगणना कार्य की प्रगति में जौनपुर जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल करे।

जनगणना-2027 का पूरा कार्यक्रम 16 से 30 नवंबर 2026 नागरिकों के लिए स्व-गणना अभियान 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 गणना कर्मियों द्वारा घर-घर पहुंचकर जनगणना का कार्य। 5 से 9 जनवरी 2027 पुनरीक्षण दौर।

प्रशासन की इस तैयारी के साथ अब जनपदवासियों की सहभागिता भी बेहद महत्वपूर्ण होगी। जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं। बल्कि देश की विकास योजनाओं और भविष्य की नीतियों के लिए एक महत्वपूर्ण आधार है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। कि वह इस राष्ट्रीय अभियान में अपना सहयोग सुनिश्चित करे।

बैठक में जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित सभी उपजिलाधिकारी, तहसीलदार, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – सुरेश कुमार शर्मा

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई