अन्नदान सेवा के तहत विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट की अनूठी पहल‘ अन्नपूर्णा प्रसादम’ का किया गया शुभारंभ।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्ज़ापुर।
अन्नदान सेवा के तहत अन्नकूट के पावन अवसर पर माँ अन्नपूर्णा के आशीर्वाद एवं सभी सहयोगियों के विश्वास से विन्ध्य फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा निःशुल्क भोजन वितरण अभियान ‘अन्नपूर्णा प्रसादम’ का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्याम सुंदर केशरी ने जरूरतमंदों को भोजन वितरित कर अभियान की शुरुआत की। उन्होंने संस्था के पिछले 8 वर्षों के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए विशेष रूप से रक्तदान के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की। संस्था के अध्यक्ष कृष्णानंद ने बताया कि पिछले 5 वर्षों से जरूरतमंदों के बीच भोजन वितरण का कार्य किया जा रहा था

जो विगत तीन माह से रुक गया था। अब इसे पुनः नियमित स्वरूप देते हुए प्रत्येक रविवार दोपहर 12 से 1 बजे तक ओलियर घाट स्थित निश्री रेस्टोरेंट के बाहर, वासलीगंज रोड पर निःशुल्क भोजन वितरित किया जाएगा। संस्था के सचिव अभिषेक साहू ने बताया कि अन्नपूर्णा प्रसादम केवल भोजन वितरण नहीं, बल्कि जरूरतमंदों के प्रति हमारी संवेदनशीलता और सेवा का संकल्प है। संस्था परिवार और समाज के सहयोग से यह सेवा निरंतर जारी रहेगी। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद जी लाल, संस्था के उपाध्यक्ष शिव कुमार शुक्ला, घंटाघर वार्ड के सभासद राधेश्याम, नामित सभासद श्याम सिंह, रत्नेश दुबे सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई