1-थाना ड्रमंडगंज पुलिस द्वारा मोटर साइकिल चोरी के अभियोग से सम्बन्धित 02 नफर अभियुक्त गिरफ्तार, चोरी की मोटर साइकिल बरामद —

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

थाना ड्रमंडगंज, जनपद मीरजापुर पर दिनांकः 09.11.2026 को वादी इस्तीयाक मोहम्मद पुत्र मुबारक अली निवासी पहड़ी,हनुमना रीवा म0प्र0 द्वारा अज्ञात अभियुक्त के विरूद्ध मोटर साइकिल चोरी के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी । उक्त के सम्बन्ध में लिखित तहरीर के आधार पर थाना ड्रमंडगंज पर मु0अ0सं0-121/2026 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत कर विवेचना प्रारम्भ की गई ।
अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक मीरजापुर द्वारा उक्त घटना को गंभीरता से लेते हुए चोरी की घटना से सम्बन्धित सामग्री की बरामदगी व अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थानाध्यक्ष ड्रमंडगंज को निर्देश दिए गए । उक्त निर्देश के अनुक्रम में थाना ड्रमंडगंज पर पंजीकृत उपरोक्त अभियोग में अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही तथा गिरफ्तारी के क्रम में दिनांकः 10.11.2026 को उप निरीक्षक शुभाष यादव मय पुलिस टीम द्वारा मुखबीर के सूचना के आधार पर मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित प्रकाश में अभियुक्तगण 01.दीपू पुत्र मोहनलाल निवासी भैसोड़ बलाय पहाड़ थाना ड्रमंडगंज जनपद मीरजापुर

02.परमेश्वर दास उर्फ पसेरी पुत्र स्व0 कन्हैया लाल निवासी भैसोड़ बलाय पहाड़ थाना ड्रमंडगंज जनपद मीरजापुर को गिरफ्तार किया गया । उक्त अभियुक्तो के कब्जे से चोरी की मोटर साइकिल वाहन संख्या mp 17 ms 6804 को बरामद किया गया । थाना ड्रमंडगंज पुलिस द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार अभियुक्तो/आरोपियो को मा0न्यायालय/जेल/बाल सुधार गृह भेजा गया ।
2. जनपद में कानून/शान्ति-व्यवस्था बनाये रखने के क्रम में 59 व्यक्तियों का भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता(बीएनएसएस) अन्तर्गत धारा 170/126/135 में चालान किया गया, जिनका थानावार संख्यात्मक विवरण निम्नांकित है —
थाना को0शहर-15
थाना विंध्याचल-04
थाना को0देहात-03
थाना चील्ह-07
थाना पड़री-02
थाना कछवां-04
थाना अदलहाट-08
थाना जमालपुर-02
थाना हलिया-06
थाना लालगंज-03
थाना जिगना-03
थाना संतनगर-01
थाना ड्रमंडगंज-06
थाना अहरौरा-03
थाना राजगढ़-05

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई