गाजीपुर –
एसओजी प्रभारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह और उनकी टीम ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 करोड़ रुपये कीमत का मादक पदार्थ बरामद किया है।
इस कार्रवाई में पुलिस ने 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों के अनुसार, एसओजी टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तस्कर भारी मात्रा में मादक पदार्थ लेकर जा रहे हैं। सूचना पर टीम ने घेराबंदी कर चेकिंग शुरू की और तस्करों को धर दबोचा।
पुलिस ने तस्करों के कब्जे से बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया है और मामले की गहन जांच में जुट गई है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह के तार कहां-कहां जुड़े हैं और बरामद माल कहां सप्लाई होना था।
गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है।






