ईमानदारी की मिसाल – पांडेयपुर पुलिस ने लौटाया महिला का छूटा सामान;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी:

थाना  कैंट अंतर्गत अनौला निवासी सरोज देवी पत्नी झगडू चौहान पांडेयपुर से गोदौलिया जा रही थीं, तभी रास्ते में उनका सामान और मोबाइल छूट गया। परेशान महिला ने पांडेयपुर चौकी पर सूचना दी।

सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी दिनेश सिंह ने तत्परता दिखाते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला का छूटा हुआ सामान खोजकर सकुशल वापस लौटाया। अपना सामान वापस पाकर महिला ने वाराणसी कमिश्नरेट पुलिस और पांडेयपुर चौकी प्रभारी का आभार व्यक्त किया।

स्थानीय लोगों ने भी पुलिस की इस मानवीय कार्य की सराहना की।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई