चंदौली/कंदवा
धनतेरस के पर्व पर बाजारों मे ग्राहकों की भीड उमडी थी।अमडा बाजार मे झाडू,बर्तन,कपडा,नमक की बिक्री जोरों पर थी।यहां खरीददारी करने के लिए अमडा के अलावा बरहनी, भदखरी, औरय्यां,इमिलियां, कंदवा,भोलापुर, बडीहा,रामपुर, कम्हरियां,तेल्हरां सहित अन्य गांव के लोग पहुंचे थे।अचानक से धनतेरस पर उमडी भीड से दुकानदार भी सामान देने मे परेशान हो जा रहे हैं।
दुकानदार मृत्युंजय चौरसिया, कलीन्द्र,कृपा साव,विजय शंकर ने बताया कि प्रतिदिन से धनतेरस पर ज्यादा भीड बाजार मे उमडी है। ग्राहकों के मांग के अनुरुप गुणवत्ता पूर्ण सामान उपलब्ध कराने पर ध्यान दिया जा रहा है।बताया कि झाडू,बर्तन ,फल,कपडा,लक्ष्मी गणेश की मूर्ति के अलावा अन्य जरुरी सामानों की ग्राहकों द्वारा खरीददारी की गयी।झाडू की रिकार्ड तोड बिक्री हुयी।
वहीं ग्राहक दिनेश सिंह,घनश्याम, पप्पू, सोनू ने बताया कि मां लक्ष्मी की कृपा पूरे वर्ष बनी रहे इसलिए झाडू,धनिया ,नमक सहित अन्य सामान की खरीददारी की गयी।
बताया कि धनतेरस के पर्व पर झाडू खरीदना शुभ माना जाता है।






