सैयदराजा में नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा, ट्रेलर ने बचाव में लगे लोगों को कुचला, दो की मौत, आधा दर्जन घायल;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सैयदराजा (चंदौली)

थाना क्षेत्र के बगहीं-कुम्भापुर के समीप गुरुवार की देर रात करीब 11 बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। टायर लदे कंटेनर ने आगे बिहार की ओर जा रही ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कंटेनर चालक वाहन में फंस गया।

दुर्घटना के बाद कन्टेनर में फंसे चालक को निकालने के लिए आसपास के काफी लोग पहुंचे। उसी दौरान बिहार की तरफ जा रही एक ट्रेलर ने बचाव में लगे लोगों को कुचलते हुए निकल गई। इससे 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, वहीं आधा दर्जन लोग घायल हो गए।

मृतकों की पहचान खजुरा, थाना दुर्गावती निवासी तबरेज आलम और नौबतपुर, थाना सैयदराजा निवासी सरोज सेठ के रूप में हुई है। दोनों कंटेनर में फंसे चालक को निकालने के चक्कर में ट्रेलर की चपेट में आ गए।

सूचना पर पहुंची । एन0एच0ए0आई0 और पुलिस टीम ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।

जहां कंटेनर चालक की हालत गंभीर बताई जा रही है, वहीं पीछे खड़ी ट्रक के चालक का पैर कट गया है। जो फॅसे चालक को निकालने के लिए प्रयास कर रहा ।

वहीं ट्रेलर की टक्कर से आगे खङी एक पीकप को भी जद में ले लिया जिससे उसके चालक को भी हल्की चोटे आई है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

एनएचएआई की टीम ने कंटेनर को साइड में कराकर आवागमन शुरू कराया।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई