राष्ट्रीय स्कूल गेम्स में डेकाथलॉन स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट स्कूल के 2 खिलाड़ियों ने जीते कांस्य पदक, रामनगर से दिल्ली तक गूंजा सफलता का परचम;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

रामनगर (वाराणसी)

खेल के प्रति जुनून, कठिन परिश्रम और दृढ़ संकल्प हो तो विपरीत परिस्थितियां भी सफलता का रास्ता नहीं रोक सकतीं।

इस बात को सच साबित करते हुए रामनगर स्थित डेकाथलॉन स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट स्कूल के 2 होनहार खिलाड़ियों ने 70वीं राष्ट्रीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता (70th National School Games) में थांग-ता मार्शल आर्ट्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किए हैं।

इस उपलब्धि से रामनगर सहित पूरे वाराणसी और उत्तर प्रदेश के खेल जगत में खुशी की लहर है।

दिल्ली के त्यागराज स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। प्रतियोगिता में तीन खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु एवं भार वर्गों में कांस्य पदक हासिल किए।

पदक विजेता खिलाड़ियों का विवरण इस प्रकार है—

1. सागर – अंडर-19 बालक वर्ग, माइनस 70 किलोग्राम भार वर्ग (-70 KG): कांस्य पदक।

2. मनीष – अंडर-19 बालक वर्ग, माइनस 80 किलोग्राम भार वर्ग (-80 KG): कांस्य पदक।

संघर्ष से सफलता तक पहुंचा सागर का सफर बना प्रेरणा

इन 2 खिलाड़ियों की उपलब्धि में सबसे प्रेरणादायक कहानी सागर की है। बेहद साधारण आर्थिक परिस्थितियों और सामाजिक चुनौतियों से जूझते परिवार से आने वाले सागर के पिता मजदूरी करके परिवार का भरण-पोषण करते हैं।

परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए सागर स्वयं भी कैटरिंग के कार्य में हाथ बंटाता है। दिनभर मेहनत और जिम्मेदारियों के बावजूद उसने खेल के प्रति अपने जुनून को कभी कम नहीं होने दिया।

सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बीच लगातार अभ्यास करते हुए सागर ने राष्ट्रीय स्तर पर कांस्य पदक जीतकर यह साबित कर दिया कि प्रतिभा किसी आर्थिक स्थिति की मोहताज नहीं होती।

उसकी यह सफलता उन हजारों ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों के लिए प्रेरणा है, जो बड़े सपने देखते हैं लेकिन संसाधनों की कमी के कारण पीछे रह जाते हैं।

कोच के निरंतर मार्गदर्शन और कठिन प्रशिक्षण का परिणाम

इस शानदार उपलब्धि के पीछे डेकाथलॉन स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट स्कूल के कोच सौरभ केसरी का निरंतर मार्गदर्शन, कठिन प्रशिक्षण, अनुशासन और खिलाड़ियों के प्रति समर्पण महत्वपूर्ण रहा है। खिलाड़ियों ने लगातार अभ्यास और कड़ी मेहनत के बल पर राष्ट्रीय स्तर तक का सफर तय किया है।

अकादमी की डायरेक्टर स्वाति केशरी ने तीनों पदक विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे संस्थान के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने खिलाड़ियों की मेहनत, लगन और संघर्ष की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन पुरस्कार से सम्मानित होंगे खिलाड़ी

राष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतने वाले इन खिलाड़ियों की उपलब्धि को देखते हुए इन्हें मुख्यमंत्री खेल प्रोत्साहन पुरस्कार के तहत ₹30000 प्रोत्साहन राशि मिलने की बात भी सामने आई है। इससे खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा और उन्हें भविष्य में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर और बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी।

अकादमी के कोच, प्रशिक्षकों एवं समस्त सदस्यों ने सागर, मनीष और मनोरमा को इस शानदार उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपनी मेहनत से न केवल अकादमी बल्कि अपने माता-पिता, रामनगर और पूरे उत्तर प्रदेश का नाम रोशन किया है।

2 कांस्य पदक, 2 संघर्ष की कहानियां और एक बड़ी सीख—सफलता संसाधनों से नहीं, बल्कि मेहनत, अनुशासन और दृढ़ संकल्प से मिलती है।

डेकाथलॉन स्पोर्ट्स एंड मार्शल आर्ट स्कूल का लक्ष्य भविष्य में भी ग्रामीण क्षेत्रों की छिपी हुई खेल प्रतिभाओं को पहचानकर उन्हें बेहतर प्रशिक्षण एवं अवसर प्रदान करना है, ताकि ये खिलाड़ी आने वाले समय में राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी देश का प्रतिनिधित्व कर सकें।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

थाना सिंधोरा पुलिस एवं एसओजी-02 की संयुक्त टीम द्वारा अवैध पटाखों के निर्माण एवं भंडारण का भंडाफोड़ करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 501.5 किग्रा निर्मित/अर्धनिर्मित पटाखे एवं पटाखा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद;