मृतक परिवार को मुआवजा वितरण में देरी पर मंत्री ने जताई नाराजगी;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर सोमवार को तेन्दुईपुर स्थित अपने आवास पर जनसमस्याओं को सुनकर अधिकारियों को निस्तारण का निर्देश दिया। इस दौरान भोजापुर निर्माणाधीन पुलिस लाइन के सात मंजिला भवन से बीते दिनों गिरकर मजदूर की मौत होगई थी। एक सप्ताह बाद भी मुआवजा नहीं मिलने पर नाराजगी जताया। जिला प्रशासन से परिवार को मुआवजा सहित अन्य सहयोग दिलाये जाने का निर्देश दिया। वही नागेपुर स्थित मंदिर के भवन निर्माण अधूरा होने पर ठेकेदार सहित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दिया।

मंत्री अनिल राजभर से कस्बा के समाजसेवी मुराहू विश्वकर्मा ने मिलकर आगामी 6 अक्तूबर को पूजा कार्यक्रम में शामिल होने के आग्रह किया। इसके बाद ओड़वली के मुरली राजभर ने लेटे हनुमान मंदिर पर भंडारा व भजन कीर्तन कार्यक्रम में शामिल होने के लिये आग्रह किया। इसके बाद नागेपुर स्थित बउरियाह काली माता मंदिर भवन का निर्माण महीनों से अधूरा होने पर ठेकेदार और पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों के खिलाफ नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दिया।

वही भोजापुर के पुलिस लाइन के सात मंजिला से श्रमिक के गिरकर मौत हो जाने के हफ्ताभर बाद भी तहसील प्रशासन की ओर से परिवार को मुआवजा और भूमि आवंटन की सुविधा देने में बिलंब होने पर नाराजगी जताया। इसके पूर्व चहनिया कस्बा के एक व्यापारी की भूमि निर्माण की समस्या को दूर कराये जाने का मंत्री ने एसओ को निर्देशित किया। अंत में आजमगढ,वाराणसीऔर बिहार से आये कार्यकर्ताओं के साथ वाराणसी कार्यक्रम के लिये रवाना होगये।

इस मौके पर रतेन्द्र राजभर,मिश्री,विकास राय,रामप्यारे,अनूप गुप्ता,राहुल,अभिषेक,मुन्ना बकाटू,डा.अभय वर्मा,मनोज शर्मा सहित अन्य रहे।

 

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

थाना सिंधोरा पुलिस एवं एसओजी-02 की संयुक्त टीम द्वारा अवैध पटाखों के निर्माण एवं भंडारण का भंडाफोड़ करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 501.5 किग्रा निर्मित/अर्धनिर्मित पटाखे एवं पटाखा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद;