सेंट एंजेल्स स्कूल में टेबल टेनिस प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ;

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बागपत,

सेंट एंजेल्स पब्लिक स्कूल में दो दिवसीय इंटर हाउस टेबल टेनिस प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ स्कूल प्रबंधक अजय गोयल ने मां सरस्वती प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया।

प्रतियोगिता के प्रथम दिवस पर ब्लू, रेड, ग्रीन व येलो हाउस के खिलाड़ियों के बीच प्रथम चरण के मैच खेले गए। बालकों के जूनियर वर्ग में पहला मैच येलो हाउस के आयुष व ब्लू हाउस के अथर्व के बीच खेला गया, जिसमें येलो हाउस के आयुष ने ब्लू हाउस के अथर्व को 11-8 व 11-9 से हराकर प्रतियोगिता के दूसरे चरण में प्रवेश किया।

इसके अलावा रेड हाउस के सिद्धार्थ ने येलो हाउस के राजा को 11-04, 7-11 व 11-08 से रेड हाउस के पर्जन्य ने ब्लू हाउस के मोहित को 11-05, 7-11 व 13-11 से रेड हाउस के वेदांश ने ग्रीनहाउस के गितेश को 11-06 व 11-09 से रेड हाउस के नीरव ने ब्लू हाउस के नमन को 11-09 व 13-11 से हराकर द्वितीय चरण में प्रवेश किया।

बालकों के सब जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस के अविराज ने येलो हाउस के शौर्य को 11-09, 12-14 व 11-09 से ब्लू हाउस के कार्तिक ने रेड हाउस के अरनव को 11-07 व 11-05 से ब्लू हाउस के प्रतीक ने ग्रीनहाउस के जुनैद को 11-4 व 11-06 से, ब्लू हाउस के अयान ने रेड हाउस के नक्श को 11-07, 08-11 व 11-09 से हराकर द्वितीय चरण में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता में यशराघव, अवि, आरव, अनंत, उत्कर्ष, जुनैद, हुसैन, रुद्र, उज्जवल, हिमांशु, अर्पित, लक्ष्य, हर्ष, अंश, रहमान, आदि छात्रों ने भी प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के सेमीफाइनल व फाइनल मैच कल खेले जाएंगे।

टेबल टेनिस प्रतियोगिता के इस अवसर पर राजीव, अजीत, अक्षय, बबलेश, सूरज, हनित, गौरव, कृष्ण, इमरान, ज्योति, सुमन, निधि, आदि शिक्षक व शिक्षिकाओं का विशेष सहयोग रहा।

 

रिपोर्ट – विवेक जैन

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

थाना सिंधोरा पुलिस एवं एसओजी-02 की संयुक्त टीम द्वारा अवैध पटाखों के निर्माण एवं भंडारण का भंडाफोड़ करते हुए 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से कुल 501.5 किग्रा निर्मित/अर्धनिर्मित पटाखे एवं पटाखा निर्माण में प्रयुक्त सामग्री बरामद;