डीडीयू नगर क्षेत्र के डिहवा गांव स्थित स्व. गंजी प्रसाद महाविद्यालय में सोमवार को एमएलसी और विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव पहुंचे। यहां उन्होंने प्रबंधकों व शिक्षकों को संबोधित किया। इस दौरान पूर्व प्रमुख बाबूलाल यादव के नेतृत्व में विभिन्न स्कूल के प्रबंधकों व शिक्षकों ने नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया।
नेता प्रतिपक्ष ने शिक्षकों से पार्टी को मजबूत करने और वर्तमान सरकार की कुरीतियों को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। नेता प्रतिपक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि आप ने जिस उत्साह से लोकसभा चुनाव में लगे थे उसी प्रकार आने वाले शिक्षक व स्नातक एमएलसी के चुनाव में लग जाए। आप सभी के उत्साह व मेहनत का प्रतिफल था कि लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को काफी फायदा हुआ।
वर्तमान में तानाशाह भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने में आप सभी का अहम योगदान होगा। कहा कि पार्टी के मजबूती के लिए आप सभी लोग जन-जन तक जाएं और वर्तमान सरकार के कुरीतियों को बताएं।
कार्यक्रम से पहले लोगों ने नारेबाजी के साथ नेता प्रतिपक्ष का स्वागत किया।
इस दौरान बैजनाथ यादव, इंद्रजीत शर्मा, सुनील पटेल, सुदामा यादव, चंद्रजीत यादव, श्याम शर्मा, शिवराम सिंह चौहान, अजीत कुमार, घनश्याम, बीएल मौर्या आदि मौजूद रहे।
रिपोर्ट – अलीम हाशमी











Users Today : 51
Users This Year : 24825
Total Users : 37418
Views Today : 89
Total views : 73618