वाराणसी में गंगा आरती समाप्त होने के बाद श्रद्धालुओं और पर्यटकों की भारी भीड़ को देखते हुए थाना लक्सा प्रभारी राजू कुमार अपनी पूरी पुलिस टीम के साथ मुस्तैद नजर आते हैं। उनकी टीम का प्रयास रहता है कि काशी घूमने आए पर्यटकों और आम जनता को जाम की समस्या का सामना न करना पड़े और सभी का आवागमन सुचारु रूप से चलता रहे।
वहीं, गिरजाघर चौराहे पर आयोजित होने वाले भारत मिलाप कार्यक्रम के दौरान भी थाना लक्सा प्रभारी राजू कुमार अपनी टीम के साथ सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभालते नजर आएंगे।काशी की जनता की सुरक्षा, श्रद्धालुओं की सुविधा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है।






