एयर शो की सुरक्षा में मुस्तैद डीआईजी वैभव कृष्ण और एसपी आकाश पटेल, मोटरबोट से घाटों का निरीक्षण कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी/चंदौली अक्टूबर। वाराणसी में आयोजित एयर शो के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाने और यातायात को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने कमान संभाली। पुलिस उपमहानिरीक्षक, वाराणसी परिक्षेत्र वैभव कृष्ण, जिलाधिकारी चंदौली चंद्रमोहन गर्ग और पुलिस अधीक्षक चंदौली आकाश पटेल ने यातायात प्रबंधन का जायजा लेने के साथ मोटरबोट से वाराणसी के विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। इस दौरान घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और सतर्कता की स्थिति का बारीकी से अवलोकन किया गया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने संबंधित पुलिस एवं प्रशासनिक टीमों को निर्देश दिया कि एयर शो के दौरान घाटों पर उमड़ने वाली भीड़ को व्यवस्थित रखने के लिए विशेष सतर्कता बरती जाए। सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो और आपात परिस्थितियों से निपटने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी रखी जाएं।डीआईजी वैभव कृष्ण और एसपी आकाश पटेल ने सुरक्षा प्रबंधन के साथ-साथ यातायात व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया।

अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी मुस्तैदी से अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा आमजन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। साथ ही विभिन्न विभागों के बीच प्रभावी समन्वय बनाए रखने पर जोर दिया, जिससे जरूरत पड़ने पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।एयर शो के दौरान सुरक्षा, भीड़ नियंत्रण और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए पुलिस एवं प्रशासन की टीमें लगातार सक्रिय रहीं। अधिकारियों के निरीक्षण का उद्देश्य आयोजन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना रहा।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई