मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने के लिए चला विशेष अभियान

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

​भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची में नए व छूटे हुए पात्र नागरिकों के नाम दर्ज कराने के लिए शनिवार को जनपद भर में एक विशेष अभियान सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।
​
अभियान के तहत जिले के सभी पोलिंग बूथों पर सुबह 10:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) की मौजूदगी में नए मतदाताओं के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

विशेष अभियान के दौरान जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने लक्ष्मी पब्लिक स्कूल (मुगलसराय), नगर पालिका इंटर कॉलेज और केंद्रीय विद्यालय (मानस नगर) का स्थलीय निरीक्षण कर कार्य का जायजा लिया।अभियान के दौरान 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं तथा अब तक मतदाता सूची से छूटे हुए नागरिकों ने अपने संबंधित बूथों पर पहुंचकर BLO से फॉर्म-6 प्राप्त किया और उसे भरकर जमा कराया। आवेदकों ने फॉर्म-6 के साथ आवश्यक दस्तावेज संलग्न किए।

​जिलाधिकारी चंद्र मोहन गर्ग ने अभियान के सफल संचालन पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में युवाओं और नागरिकों की भागीदारी सराहनीय है। उन्होंने अपील की कि जिन लोगों ने आज इस अभियान का लाभ उठाया है, वे आगे भी अन्य पात्र नागरिकों को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें।

 

रिपोर्ट राकेश तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई