एयर शो की रिहर्सल देखने के लिये उमड़ी भीड़,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली डीडीयू नगर

गंगा के घाटों पर बुधवार को एयर शो की रिहर्सल देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। आसमान में भारतीय वायुसेना के विमानों के हैरतअंगेज करतब और राफेल की गर्जना ने लोगों को रोमांचित कर दिया।

रिहर्सल के दौरान हेलीकॉप्टर से उतरकर रेस्क्यू टीम ने बचाव अभियान का प्रदर्शन किया। वायुसेना के जवानों के साहस और कौशल को देखकर घाटों पर मौजूद लोग उत्साहित नजर आए।

भीड़ का असर सड़कों पर भी दिखा। गंगा घाटों और नमो घाट के आसपास यातायात का दबाव बढ़ने से जाम जैसी स्थिति बन गई। यातायात व्यवस्था संभालने में पुलिस को मशक्कत करनी पड़ी। सुरक्षा कारणों से नमो घाट पर प्रवेश प्रतिबंधित रहा, जबकि अन्य घाटों पर विमानों का प्रदर्शन देखने के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही।

प्रशासन द्वारा दो पहिया व चार पहिया वाहनों को पड़ाव से पहले ही रोक दिया गया था, जिससे लोगों को एयर शो तक पहुंचने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मुगलसराय से लेकर पढ़ाव तक छावनी में कर दिया गया था जगह-जगह पुलिस कि ड्यूटी लगाई गई थी।

वही एयर शो में जिला अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल सहित एडीएम, को थाना अध्यक्ष, लेखपाल, तहसीलदार आदि मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जिगना पुलिस द्वारा 26 आबकारी अधिनियम के मुकदमों से सम्बन्धित कुल 384.250 लीटर अवैध देशी/अंग्रेजी शराब का नियमानुसार कार्यवाही करते हुए किया गया विनष्टीकरण —