शिक्षक और स्नातक एमएलसी चुनाव की तैयारी पूरी बूथ पर पहुंचे अधिकारी,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा, 

शुक्रवार को सकलडीहा तहसील अर्न्तगत तीनों ब्लॉक में स्नातक और शिक्षक एमएलसी का चुनाव को लेकर पोलिंग पार्टी चुनावी तैयारी में जुट गई है। चुनाव को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये है। स्नातक और शिक्षक एमएलसी चुनाव को लेकर अलग अलग बूथ बनाये गये है।

सुबह 8 बजे से चार बजे तक मतदान होगा। इसको लेकर कुल 11814 स्नातक और 1295 शिक्षक मतदाता 10 शिक्षक एमएलसी और 24 स्नातक एमएलसी प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।

सकलडीहा विकास खण्ड में 3713 स्नातक और 409 शिक्षक मतदाता है। चहनियां में 4033 स्नातक और 500 शिक्षक मतदाता है। धानापुर में 4068 स्नातक और 386 शिक्षक मतदाता हैं। मतदान स्थल से 200 मीटर के अंदर में लगाये गये पोस्टर और बैनर को हटाया गया।

इसके साथ ही चुनाव को लेकर बैरियर की व्यवस्था किया गया है। पोलिंग पार्टी बूथ पर पहुंचकर चुनाव को लेकर तैयारी में जुट गये है। चुनाव अधिकारी विनोद यादव ने बताया कि चुनाव को लेकर कड़े इंतजाम किये गये है। सीसी टीवी के निगरानी में मतदान सुबह 8 बजे से चार बजे तक होगा। चुनाव को लेकर अलग अलग बूथ पर अधिकारी तैनात रहेंगे।

इस मौके पर बीडीओ विजय सिंह,एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,पोलिंग अधिकारी श्रवण सिंह सहित अन्य रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जिगना पुलिस द्वारा 26 आबकारी अधिनियम के मुकदमों से सम्बन्धित कुल 384.250 लीटर अवैध देशी/अंग्रेजी शराब का नियमानुसार कार्यवाही करते हुए किया गया विनष्टीकरण —