अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय राजपूत संघ ने किया शस्त्र पूजन,

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंन्दौली बबुरी

अधर्म पर धर्म की विजय के पुनीत पावन पर्व विजयदशमी के शुभ अवसर पर चन्दौली कोर्ट पर अंतर्राष्ट्रीय क्षत्रिय राजपूत संघ ने हर्षोल्लास के साथ शस्त्र पूजन का कार्यक्रम किया। मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप तथा मां जगदंबा की प्रतिमा का माल्यार्पण कर, दीप प्रज्वलन के साथ शास्त्र का भी विधिवत पूजन किया गया। त

था इस विजयादशमी के शुभ अवसर पर चंदौली जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग डेढ़ सौ लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे, जिसमें समाज को संगठित होने उनके विकास, उत्थान एवं गौरवशाली क्षत्रिय इतिहासों के बारे में विभिन्न लोगों ने अपना- अपना विचार व्यक्त किये।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सुदर्शन सिंह जी के द्वारा किया गया।

जिसमें क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह , संयोजक गोपाल सिंह , मंत्री अखिलेश सिंह ,चंद्रशेखर सिंह , राजू सिंह,सी एम् सिंह,पूर्व प्रधान राणा सिंह, संजय सिंह प्रधान, कपिल देव सिंह , रोशन सिंह , योगेंद्र सिंह लकी, गोविंद सिंह एवं संचालन कर्ता के रूप में जीत नारायण सिंह आदि उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जिगना पुलिस द्वारा 26 आबकारी अधिनियम के मुकदमों से सम्बन्धित कुल 384.250 लीटर अवैध देशी/अंग्रेजी शराब का नियमानुसार कार्यवाही करते हुए किया गया विनष्टीकरण —