मंडलायुक्त ने सदर तहसील पहुंचकर विधान परिषद चुनाव के मतदान का लिया जायजा, स्वयं भी किया मतदान

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

सदर तहसील में विधान परिषद चुनाव के दौरान मंडलायुक्त एस राजलिंगम ने पहुंचकर मतदान प्रक्रिया का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मतदान केंद्र पर की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा वहां मतदान कर रहे मतदाताओं से बातचीत कर व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

मंडलायुक्त ने मतदान केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं एवं मतदान प्रक्रिया की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने मतदाताओं से मतदान के दौरान किसी प्रकार की असुविधा होने के संबंध में भी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मंडलायुक्त ने स्वयं भी अपने मताधिकार का प्रयोग करते हुए मतदान किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर नितिन कुमार, सदर तहसीलदार समेत व्यवस्था में जुड़े अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस अधीक्षक मीरजापुर के निर्देशन में माल निस्तारण हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना जिगना पुलिस द्वारा 26 आबकारी अधिनियम के मुकदमों से सम्बन्धित कुल 384.250 लीटर अवैध देशी/अंग्रेजी शराब का नियमानुसार कार्यवाही करते हुए किया गया विनष्टीकरण —