उ०प्र० विधान परिषद के वाराणसी खण्ड स्नातक निर्वाचन 2026 हेतु दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को मतदान होगा मतदान दिवस दिनांक 23 अक्टूबर 2026 को मतदान कक्ष में मोबाइल फोन अथवा किसी भी प्रकार का कैमरा आदि को प्रतिबन्धित किया गया है।
उक्त के अतिरिक्त यह भी अवगत कराना है कि मतदान प्रकोष्ठ में मतदाता को पीठासीन अधिकारी द्वारा जो बैंगनी रंग का स्केच पेन मत डालने के लिये दिया जायेगा उसी पेन से अपना मतदान करें अतः समस्त विधान परिषद के स्नातक एवं शिक्षक मतदाताओं से अपील है कि तद्नुसार अवगत होने का कष्ट करें।







