सकलडीहा में सामूहिक विवाह में 45 जोड़े की हुई विधि विधान से शादी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत शारदीय नवरात्र में सकलडीहा विकास खंड परिसर में शनिवार को 45 जोड़ों की शादी धूमधाम से गाजा बाजा के साथ विधि विधान से कराया गया। विवाह योजना को लेकर ब्लॉक परिसर में कुल 11 विवाह मंडप बनाये गये थे। प्रत्येक मंडल पर चार चार और एक मंडप में पांच जोड़े विवाह सूत्र में बंधे और एक दूसरे के साथ जीन मरने की कसमें खाई। प्रत्येक मंडप में अलग अलग पंडितों ने विवाह का रश्म मंत्रोंच्चारण के बीच कराया।

सुबह से लेकर विवाह को लेकर चहल पहल और गाजा बाजा पर महिलायें नाचती रही। वर वधू को पहुंचने पर शादी की रश्म पूरा कराया गया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने नव दंपत्ति के सुखमय जीवन के लिये आर्शीवाद देते हुए पुष्पवर्षा किया।मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के तहत प्रत्येक जोड़ों को 64 हजार रूपये खाते में दिया गया।

21 हजार रूपये की उपहार और 15 हजार रूपये प्रत्येक जोड़े की शादी पर खर्च किया गया। ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह ने कहा कि सरकार की इस पहल से विकास खंड में पांच सालों में करीब चार सौ से अधिक शादीया कराई गई। इस योजना के तहत गरीब परिवार को काफी सहुलियत मिला। वही बीडीओ विजय कुमार सिंह और एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय ने सभी जोड़ों को प्रमुख के साथ प्रमाण पत्र वितरण किया।

इस मौके पर विजय शंकर,अमित सिंह,अश्वनी श्रीवास्तव,गुलाब मौर्या,विवेक सिंह,अशोक कुमार,सुब्बन सिंह,दुर्गा पांडेय सचिव पवन दूबे,राम सिंह,संदीप गौतम,रजनीश यादव,अमित,संजय यादव,शशीकांत,प्रिया मौर्या,विद्या देवी,धनंजय पांडेय,आकाश सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई