
उत्तर प्रदेश शासन के निर्देश पर चल रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत गुरुवार को गोपपुर स्थित ओबीटी कंपनी में “श्रमिक सम्मान, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर” का आयोजन किया गया।
कंपनी के प्रेसिडेंट एवं ग्रुप कंप्लायंस हेड के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में आयोजित शिविर का उद्देश्य श्रमिकों को स्वास्थ्य परीक्षण, चिकित्सकीय परामर्श तथा स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं श्रम-सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना रहा। इस अवसर पर 500 श्रमिकों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया तथा आवश्यकतानुसार मुफ्त दवाओं का वितरण किया गया।
कार्यक्रम में अवनीश कुमार त्रिपाठी, लेबर एनफोर्समेंट ऑफिसर ज्ञानपुर, इंद्रजीत तिवारी, डा.शुभांकर श्रीवास्तव अधीक्षक सीएचसी गोपीगंज, डा. मेजर विश्राम एवं डा. रचना तिवारी ने श्रमिकों को आयुष्मान कार्ड एवं आभा कार्ड के लाभ की जानकारी देते हुए बताया कि पात्र श्रमिक एवं उनके परिवारजन सीएचसी के माध्यम से इन सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर कंपनी के जसवंत सिंह, विनोद पांडेय, अशोक त्रिपाठी, विकास, विपिन, वीरेंद्र, आशीष, पंकज, रजत एवं धीरेन्द्र तथा यूनियन की ओर से राज प्रकाश सिंह, चंद्रबली यादव एवं हीरामणि उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से श्रमिकों को उनके स्वास्थ्य एवं उपलब्ध कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया गया।







