वाराणसी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संवैधानिक पद पर 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर वाराणसी के रुद्राक्ष कन्वेंशन सेंटर में आयोजित दो दिवसीय ‘नमो बुक फेस्ट’ का बुधवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। पुस्तक महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन, व्यक्तित्व, विचारों और 25 वर्षों की सार्वजनिक यात्रा पर आधारित पुस्तकों की प्रदर्शनी लगाई गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में पाठक पहुंचे।
महोत्सव में विभिन्न लेखकों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और कार्यों पर लिखी गई पुस्तकों को प्रदर्शित किया गया। इन पुस्तकों के माध्यम से पाठकों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामाजिक जीवन, सार्वजनिक जीवन की शुरुआत, राजनीतिक यात्रा, नेतृत्व और विभिन्न दायित्वों के अनुभवों से परिचित होने का अवसर मिला।
दो दिनों तक चले इस पुस्तक महोत्सव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित पुस्तकों को लेकर पाठकों में विशेष उत्सुकता देखने को मिली। विशेष रूप से जेन-जी और युवा पाठकों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर लिखी पुस्तकों में गहरी रुचि दिखाई। युवा पाठक पुस्तकों को देखते, उनके विषय और सामग्री के बारे में जानकारी लेते तथा प्रधानमंत्री के जीवन से जुड़े विभिन्न प्रसंगों को जानने के लिए उत्सुक नजर आए।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर लिखी गई पुस्तकों में उनके सार्वजनिक जीवन के विभिन्न चरणों और अनुभवों को अलग-अलग लेखकों ने अपने-अपने दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया है। पुस्तक महोत्सव में इन पुस्तकों को एक साथ उपलब्ध कराए जाने से पाठकों को प्रधानमंत्री के जीवन और सार्वजनिक यात्रा को विभिन्न पुस्तकों के माध्यम से समझने का अवसर मिला।
‘नमो बुक फेस्ट’ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को केंद्र में रखते हुए उनके जीवन और व्यक्तित्व से जुड़े साहित्य को पाठकों तक पहुंचाने का एक विशेष मंच प्रदान किया। दो दिनों के दौरान बड़ी संख्या में पाठकों की उपस्थिति और युवाओं की विशेष रुचि ने महोत्सव के प्रति आकर्षण को रेखांकित किया।







