चन्दौली सकलडीहा
वादी देवेन्द्र कुमार यादव पुत्र नन्दलाल यादव निवासी ग्राम छित्तमपुर, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली द्वारा तहरीर दी गई कि पुरानी रंजिश को लेकर उनके ही गांव के मृत्युंजय यादव पुत्र रामवृक्ष यादव आदि 04 अभियुक्तगण द्वारा वादी के साथ गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी गई तथा जानलेवा हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया गया।
घटना के संबंध में दिनांक 30.08.2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सकलडीहा द्वारा मु0अ0सं0 176/2026, धारा 109(1), 115(2), 351(3) बीएनएस बनाम मृत्युंजय यादव आदि 04 नफर के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित की गई।
पुलिस कार्यवाही-
उच्चाधिकारीगण के कुशल निर्देशन में एवं थानाध्यक्ष सकलडीहा भूपेन्द्र कुमार निषाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 06.10.2026 को मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में वांछित अभियुक्त 1.मृत्युंजय यादव पुत्र रामवृक्ष यादव, निवासी ग्राम छित्तमपुर, थाना सकलडीहा, जनपद चन्दौली, उम्र करीब 35 वर्ष को ग्राम छित्तमपुर पाही से गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।







