चन्दौली सकलडीहा
मुख्यमंत्री के निर्देश पर उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग का चौथी बार शिवमंगल बियार को सदस्य नामित किया गया है। बुधवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने राज्य पिछड़ा आयोग को माला फूल और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।
उन्होनें कहा कि मोदी योगी के नेतृत्व में पिछड़ा और दलितों का लगातार सम्मान दिया जा रहा है। इस दौरान जनसमस्याओं को सुनकर निस्तारण कराने का निर्देश दिया।
कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर बुधवार को अपने नागेपुर आवास पर जनता की समस्या सुना। इस दौरान तहसील के लेखपाल और कानूनगों की ओर से बीते दिनों बरसात में कच्चा मकान गिरने का मुआवजा का रिपोर्ट नहीं लगाये जाने पर नाराजगी जताया।
आरोप है कि राजस्व अधिकारियों की ओर से जांच रिपोर्ट लगाने से मुआवजा से वंचित हो रहे है। वही भोजापुर की एक महिला ने एक निजी हास्पीटल में पति की इलाज सुविधा जनक कराये जाने की गुहार लगाया। मंत्री ने सीएमओ और हास्पीटल संचालक के माध्यम से सहयोग दिलाये जाने का भरोशा दिया।
वही बिजली विभाग द्वारा अनावश्यक परेशान करने पर जांच कराये जाने की बात कही। वही चौथी बार शिवमंगल बियार के उत्तर प्रदेश राज्य पिछड़ा आयोग का सदस्य बनाये जाने पर मालाफूल और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। अंत में पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से मुआवजा वितरण में लापरवाही पर नाराजगी जताया।
इस दौरान थाना गली में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रम में आने का भरोशा दिया।
इस मौके पर समाजसेवी रतेन्द्र राजभर,मिश्री राजभर,आकाश मोदनवाल,अखिलेश पटवा,अंबर जायसवाल,गोपाल राजभर,अरविंद राजभर,मनोज शर्मा,अभिषेक राजभर सहित अन्य रहे।







