संयुक्त राष्ट्र संघ कर्मचारी संघ के द्वारा जनपद बांदा में, सामान्य वेतन, सामाजिक सुरक्षा को लेकर मांगे

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

बांदा

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के संविदा कर्मचारियों द्वारा अपनी लंबित मांगों को लेकर चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी आंदोलन के तहत दूसरे दिन भी मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) कार्यालय, बांदा में धरना-प्रदर्शन जारी रहा।

धरने के दौरान कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की और शासन-प्रशासन से मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की।

प्रमुख मांगें

– समान कार्य–समान वेतन
– नियमितीकरण
– सामाजिक सुरक्षा
– स्वास्थ्य बीमा
– ग्रेच्युटी

इस दौरान प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लवलेश यादव, प्रदेश मीडिया प्रभारी हिमांशु श्रीवास्तव, मंडल महामंत्री राजेश कुमार यादव, जिला महामंत्री श्रीकांत, ब्लॉक अध्यक्ष बिसंडा सुजान सिंह, पुष्पा सचान, अनिल मिश्रा, प्रियंका सचान, मधु, ललित कुमार सिंह, इंद्र कुमार साहू, जया सिंह, गीता लालसा, पूनम, सविता देवी, फूल कुमारी एवं उमा देवी सहित बड़ी संख्या में NHM संविदा कर्मचारी उपस्थित रहे।

कर्मचारियों ने कहा कि उनकी लंबित मांगों पर सकारात्मक एवं ठोस कार्रवाई होने तक आंदोलन जारी रहेगा। 5 से 7 अक्टूबर तक कार्य बहिष्कार एवं धरना-प्रदर्शन के बाद 8 अक्टूबर को जनपद बांदा से बड़ी संख्या में NHM संविदा कर्मचारी लखनऊ पहुंचकर धरना-प्रदर्शन में शामिल होंगे।

कर्मचारियों ने सभी NHM संविदा कर्मियों से 8 अक्टूबर को लखनऊ पहुंचकर आंदोलन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया।

 

रिपोर्ट – सुनील यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई