सपा ने पैदल मार्च कर अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सड़क पर उतरे कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रिहा करने की उठाई आवाज

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अक्षिलेश यादव चुनाव आयोग के खिलाफ वोट चोर गद्दी छोड़ दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान गिरफ्तारी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ता व पदाधिकारी पार्टी कार्यालय लोहियाट्रस्ट से पैदल मार्च कर कलेक्ट्रेट पहुॅचकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया और वक्ताओं ने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष को बिना शर्त रिहा नही किया गया तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर संसद तक जोरदार प्रदर्शन करेगी।

इस अवसर पर कलेक्ट्रेट में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कहा कि देश व प्रदेश की भाजपा सरकार ने सभी संस्थाओं पर कब्जा कर लिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त भाजपा सरकार के इशारे पर एसआईआर प्रक्रिया के दौरान वोट चोरी कर भाजपा को जीत दिलाने में अहम भूमिका रही। उन्होने कहा कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाय।

कहा कि भाजपा सरकार के इशारे पर चुनाव आयोग ने करोड़ो मतदाताओं का नाम वोटर लिस्ट से काटने का काम किया है। ऐसी सरकार को उखाड़ फेकने का समय आ गया है। 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता इनके नाकाम इरादो को सफल नही होने देगी।
उन्होने कहा कि 8 अक्टूबर को पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी भारी संख्या में चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन करेंगे।

धरना प्रदर्शन व पैदल मार्च मुन्नी यादव, रोहित शुक्ला, संतोष गोयल, अभय यादव, झल्लू यादव, परवीन बानो, बन्दना गुप्ता, रंजीत फौजी, पियूष यादव, राममिलन यादव, मेवालाल प्रजापति, अमरेश सोनकर, उपेन्द्र तिवारी, अशोक यादव, रवि यादव, कर्मराज यादव, गिरीशचन्द पाण्डेय, शिवकुमार यादव, अवधेश सिंह, अहमद नवाज, चिन्तामणि यादव, संतोष बिन्द, विनोद यादव, सूरज यादव, गणेश प्रजापति, मनीष यादव, केशरी नन्दन, शिवसेवक पाण्डेय, अनिल सिंह, बृजलाल मौर्या आदि सैकड़ो लोग शामिल थें।

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई