समाज कार्य विभाग, एमजीकेवीपी में एचआईवी सघन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजित

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 07 अक्टूबर, 2026 को समाज कार्य विभाग में सघन जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एआरटीसी, एस एस हास्पिटल, आईएमएस के डॉ. मनोज कुमार तिवारी, वरिष्ठ परामर्शदाता एवं शिप्रा परवीन, वरिष्ठ काउंसलर के सहयोग से किया गया।
इस क्रम में अतिथियों का स्वागत प्रभारी विभागाध्यक्ष प्रो भावना वर्मा के द्वारा अंगवस्त्र प्रदान कर किया गया। डॉ मनोज कुमार तिवारी द्वारा विभाग को स्वरचित पुस्तक मनोविज्ञान व शिक्षण भेंट की गई l
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को डॉ. मनोज कुमार तिवारी के द्वारा एचआईवी/एड्स के लक्षण, रोकथाम के उपाय, एवं प्रसार के कारणों को विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि एआरवी की दवा जीवन पर्यंत चलती है। इसके साथ ही उन्होने वाराणसी में जांच केंद्रों पर उपलब्ध सेवाओं के बारे में भी बताया।

इस अवसर पर शिप्रा ने बताया कि सभी मेडिकल कालेज व जिला चिकित्सालय में एचआईवी की जांच व दवा निःशुल्क प्रदान किया जाता है गर्भवती महिलाओं का समय से एचआईवी का जाँच होना तथा एआरटी शुरू होना अत्यंत महत्वपूर्ण है। कार्यक्रम में छात्रों को क्यूआर कोड के माध्यम से सेल्फ रिस्क असेसमेंट के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर समाज कार्य विभाग से प्रो संजय, प्रो निमिषा गुप्ता, प्रो बंशीधर पाण्डेय. प्रो अनिल कुमार चौधरी, प्रो चंद्रशेखर सिंह, प्रो कृष्ण कुमार सिंह, डॉ भारती कुरील, डॉ प्रभंजन कुमार, शिवांश कुमार श्रीवास्तव, रंजित कुमार पूर्वे, शोध छात्र मो. साबिर, सरवन, रेनू एवं शालिनी सिंह सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थियों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. प्रभंजन कुमार के द्वारा किया गया। धन्यवाद ज्ञापन रंजित कुमार पूर्वे एवं शिवांश कुमार श्रीवास्तव के द्वारा किया गया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई