लट्टू माता की गली में विधायक सौरभ ने किया जनसंपर्क, लोगों की समस्याएं सुनीं

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

प्रत्येक मंगलवार की भांति वाराणसी कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव मंगलवार को रामनगर चौराहे स्थित भांग वाली गली में लट्टू माता मंदिर के समीप जनसंपर्क करने पहुंचे।

इस दौरान उनके साथ दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे। गली के मोड़ पर पहुंचते ही मोहल्लेवासियों ने विधायक का फूल-मालाओं से स्वागत किया।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने गली में घर-घर पहुंचकर स्थानीय लोगों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना। उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश दिए।

जनसंपर्क के दौरान स्थानीय लोगों ने पेयजल की समस्या बताते हुए शिकायत की कि घरों में आने वाले पानी में गंदगी आ रही है। इस पर विधायक ने संबंधित अधिकारियों को समस्या की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

वहीं, स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र में आरसीसी सड़क का निर्माण बेहतर हुआ है, लेकिन सड़क की गली-पट्टी और किनारे की फिनिशिंग ठीक नहीं है। विधायक ने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को इसे दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

इसके साथ ही कुछ स्थानों पर बिजली के तार नीचे लटकने की शिकायत भी सामने आई। इस पर उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों को लटकते तारों को व्यवस्थित एवं सुरक्षित कराने के निर्देश दिए।

जनसंपर्क के दौरान विधायक ने स्थानीय लोगों से क्षेत्र की अन्य समस्याओं की भी जानकारी ली। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष प्रीति सिंह, डॉ. अनुपम गुप्ता, सृजन श्रीवास्तव, रितेश राय, जितेंद्र पांडेय, मनोज यादव, कुलदीप सेठ, जितेंद्र सिंह, ऋषभ सिन्हा, गोविंद मौर्य, उदय बिहारी, दिव्यांश, कृष्णा और स्वयं सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई