कंजेहरा मे चल रही रामलीला मे लंका पर चढाई का हुआ मंचन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली कंदवा

कंजेहरा गांव मे रात्रि मे चल रही रामलीला मे सोमवार की रात्रि मे लंका पर चढाई सहित लक्ष्मण मेघनाद के बीच युद्ध का मंचन हुआ। रामलीला का मनमोहक दृश्य देखने के लिए काफी भीड उमडी थी।  रामलीला की शुरुआत मे लंका पर चढाई की रणनीति का मंचन हुआ। लंका के चारो द्वारो पर घेराबंदी कर चढाई की राम सेना मे सहमति बनी।उसके बाद शुरु हुआ युद्ध का मंचन। लडाई के दौरान लक्ष्मण को शक्ति बाण लग जाता है।

मूर्छित होते ही राम सेना मे हाहाकार मे मच गया।उसके हाद हनुमान संजीवनी वटी लेने जाते हैं।संजीवनी वटी के प्रभाव से जब लक्ष्मण को होश आता है तब राम सेना मे खुशी का माहौल हो जाता है।वहीं दर्शक भी खुशी से झूम उठते हैं।पूरा पंडाल जय श्री राम के उद्घोष से गूंज उठता है।रामलीला का दृश्य मनमोहक था जिसकी उपस्थित दर्शक प्रशंसा करते नहीं थक रहे थे।

इस अवसर पर पिंटू सिंह,झम्मन गोंड,सागर गोंड,निर्मल राजभर,त्रिभुवन सिंह,रामअवध सहित अन्य मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई