
चन्दौली कमालपुर
रामलीला समिति की ओर से धार्मिक आस्था और परंपरा का प्रतीक मानी जाने वाली रामलीला का शुभारंभ सोमवार को विधि-विधान एवं उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। रामलीला के प्रथम दिन क्षीरसागर का भव्य मंचन किया गया, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
मंचन के दौरान कलाकारों ने अपने शानदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। धार्मिक प्रसंगों के जीवंत चित्रण से पूरा रामलीला परिसर भक्तिमय वातावरण में डूब गया। कलाकारों के संवाद, अभिनय और मंच सज्जा ने दर्शकों की खूब वाहवाही बटोरी।
रामलीला समिति अध्यक्ष हरिवंश उपाध्याय ने बताया कि आगामी दिनों में रामायण के विभिन्न महत्वपूर्ण प्रसंगों का मंचन किया जाएगा।
इसमें 6 अक्टूबर को राम जन्म,पढ़ाई,शिकार, 7 अक्टूबर को विश्वामित्र आगमन, ताड़का वध, 8 अक्टूबर को मीना बाजार फुलवारी, 9 अक्टूबर को धनुष यज्ञ,परशुराम लक्ष्मण संवाद, 10 अक्टूबर को रामविवाह, 11 अक्टूबर को वनवास,12 अक्टूबर को जयंत नेत्र भंग,13 अक्टूबर को नक्कटैया,खर दूषण वध,14 अक्टूबर को सीता हरण, जटायु, सेवरी,नारद राम संवाद,15 अक्टूबर को राम सुग्रीव मित्रता, बाली वध, 16 अक्टूबर को लंका दहन,17 अक्टूबर को अंगद रावण संवाद,18 अक्टूबर को लक्ष्मण शक्ति, 19 अक्टूबर को कुंभकरण वध,मेघनाथ वध,अहिरावण वध,20 अक्टूबर को विजयादशमी,21 अक्टूबर को भरत मिलाप,22 अक्टूबर को राजगद्दी शामिल है।
कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। देर रात तक श्रद्धालु रामलीला का आनंद लेते रहे।इस मौके पर अध्यक्ष हरिवंश उपाध्याय, संजीवन मिश्रा, संजय मिश्रा, रविंद्र नाथ दुबे, बसंत मिश्रा, गणेश अग्रहरि, संजय रस्तोगी, राधारमण रस्तोगी,सौरभ दुबे आदि रहे।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी







